फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Baby girl dies in womb after being kicked in stomach, plea for justice

Budaun News: पेट में लात मारने से गर्भ में बच्ची की मौत, न्याय की गुहार

Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Baby girl dies in womb after being kicked in stomach, plea for justice
बदायूं। वजीरगंज कस्बे की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई के लिए मृत बच्ची के शव को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। विवाहिता का कहना है कि सुसराल वालों ने पेट में लात मार दी थी। इस वजह से बच्ची की मौत हो गई। अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी नसरुद्दीन ने बेटी नेहा की शादी वजीरगंज कस्बे के दिलशाद से की थी। आरोप है कि शादी के बाद नेहा ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इस दौरान नेहा दोबारा गर्भवती हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने नेहा के साथ मारपीट की और उसके पेट में लात मार दी। मायके पक्ष के लोग उसे महिला अस्पताल लेकर गए। जहां चोट लगने के कारण गर्भ में शिशु की मौत हो गई। नेहा ने मृत बच्ची को जन्म दिया। इस पर मायके पक्ष के लोग गुस्सा हो गए। शनिवार दोपहर नेहा के परिवार के लोग मृत बच्ची को लेकर पुलिस अधिकारियों के पहुंचे। यहां ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed