{"_id":"6504b140e9480f12910fdf74","slug":"ayushman-fair-on-17th-september-badaun-news-c-123-1-sbly1001-4377-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आयुष्मान मेला 17 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आयुष्मान मेला 17 सितंबर को
विज्ञापन
बदायूं। ‘आयुष्मान भवः’ अभियान के सफल संचालन व रूपरेखा के संबंध में डीएम मनोज कुमार, सीएमओ प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता की। डीएम ने कहा कि सभी लोग स्वस्थ व निरोग रहें। इस अभियान का यही मूल उद्देश्य है।
डीएम ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान के पांच प्रमुख घटक है, जिसमें एक सेवा पखवाड़ा है। इसके तहत 17 सितंबर से स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जिला व ब्लाॅक स्तरीय अस्पतालों का कायाकल्प करते हुए आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा। सीएमओ प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि अभियान का द्वितीय घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0 है।
इसके तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सभी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। तृतीय घटक आयुष्मान मेला है। इसके तहत 17 सितंबर से प्रत्येक रविवार को सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य, 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी जगहों पर आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा। चतुर्थ घटक आयुष्मान सभा है, जिसके तहत दो अक्तूबर को प्रत्येक गांव व वार्ड स्तर पर आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा। पंचम घटक आयुष्मान गांव के तहत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। संवाद