{"_id":"65428ff869dc94a09201fa4a","slug":"awareness-rally-held-on-the-first-day-of-traffic-month-badaun-news-c-123-1-bdn1005-7217-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: यातायात माह के पहले दिन निकाली गई जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: यातायात माह के पहले दिन निकाली गई जागरूकता रैली
विज्ञापन
यातायात माह के शुभारंभ पर जागरुक करते एसएसपी डॉ.ओपी सिंह। स्रोत-पुलिस प्रशासन
बदायूं। बुधवार को पुलिस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित कर यातायात माह का शुभारंभ किया गया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
एसएसपी ने रैली में शामिल छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनने, सेफ्टी बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। सावधानी पूर्वक रोड पर चलने, यातायात नियमों का पालन करने के सुझाव दिए। इस अवसर पर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्र, प्रतिसार निराक्षक सुमेर सिंह, यातायात निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।