फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attendance will be taken through biometrics, only then scholarship will be given

Budaun News: बायोमेट्रिक से लगेगी हाजिरी, तभी मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 24 Jun 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attendance will be taken through biometrics, only then scholarship will be given
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा के तहत सभी कक्षाओं में अब छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक हाजिरी लगवाई जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी का रिकॉर्ड समाज कल्याण विभाग में जमा होगा। रिकॉर्ड सत्यापित करने के बाद छात्र-छात्राओं का डाटा शासन को भेजा जाएगा। हाजिरी लगने पर ही छात्रवृत्ति मिलेगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा की सभी कक्षाओं में वित्तीय वर्ष 2024-25 में बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े को रोकने के शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत छात्र-छात्राओं की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। यह हाजिरी विद्यालय स्तर पर ही ली जाएगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में इसी आधार पर उपस्थिति मान्य होगी। विभाग छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी का नाम अग्रसारित करेगा। छात्रवृत्ति योजना नियमावली के तहत नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में शासन ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक शुल्क एवं छात्रवृत्ति प्रतिपूर्ति की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नयन ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा में कक्षा नौ से लेकर इंटर तक और डिग्री कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होगी। हाजिरी न लगाने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed