फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempted self-immolation again in Sahaswan Kotwali

Budaun News: सहसवान कोतवाली में फिर आत्मदाह की कोशिश

Sun, 05 Mar 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Attempted self-immolation again in Sahaswan Kotwali
(04 बीडीएन-23)विकार अपने परिवार के साथ।संवाद
सहसवान। कोतवाली में आत्मदाह करने वाले श्रीपाल का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मारपीट के मामले में एक और युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने आननफानन उसके कपड़े उतरवाए। इसके बाद दूसरे पक्ष को बुलाया गया। बाद में दोनों ओर से एनसीआर दर्ज किए जाने का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह डाक बंगले के पास कांशीराम कॉलोनी निवासी विकार का पड़ोस में रहने वाले मोहसिन से विवाद हो गया था। आरोप है कि मोहसिन ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। वह कोतवाली पहुंचा और शिकायत की, लेकिन दोपहर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर विकार शाम करीब चार बजे अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर कोतवाली पहुंच गया। उसने कोतवाली में आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाए गए।
विज्ञापन

मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने बुलाया। एसएचओ विशाल प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों युवक नशेड़ी हैं। वह अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। शुक्रवार शाम विकार ने मोहसिन को पीट दिया था, इसके बाद मोहसिन ने उसको पीट दिया। दोनों ओर से एनसीआर दर्ज है। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए ड्रामा किया गया है। फिलहाल दोनों पक्ष कोतवाली में हैं और दोनों में आपसी समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले पुलिस से तंग आकर श्रीपाल ने किया था आत्मदाह
सहसवान कोतवाली में यह पहला मामला नहीं है। एक महीने पहले छह फरवरी को सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ही गांव केशों की मढ़ैया निवासी श्रीपाल ने पुलिस से तंग आकर आत्मदाह किया था। श्रीपाल का उसके ही मौसेरे भाइयों से विवाद चल रहा था, जिसमें पुलिस आरोपियों का ही साथ दे रही थी। तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम उससे लगातार रिश्वत मांग रहे थे। इस प्रकरण के बाद भी सहसवान पुलिस के रवैया में बदलाव नहीं आया और शनिवार को एक और पीड़ित ने आत्मदाह की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed