फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to tear a woman's clothes during an attack on her family.

Budaun News: परिवार पर हमला कर महिला के कपड़े फाड़ने की कोशिश

Tue, 28 Apr 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attempt to tear a woman's clothes during an attack on her family.
बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली के अटापुर गांव में अपनी कृषि भूमि पर पैतृक देव स्थान पर पूजा करने गए एक परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने महिला का फोन छीनकर उसके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। पति के साथ मारपीट की। यह घटना 24 अप्रैल सुबह करीब आठ बजे हुई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

प्रीति सोलंकी ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने पति सोनू वैश्य के साथ अपनी कृषि भूमि पर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर वार्षिक पूजा के लिए पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि तभी मेराज अहमद, हफीज, मुनव्वर, साकिर अतीक अहमद और चार अन्य व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। हफीज ने उनका फोन छीन लिया और वीडियो बनाने से रोका, साथ ही गलत नीयत से कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। अन्य लोगों ने उनकी भूमि की मेड़ तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

सोलंकी के अनुसार, हमलावरों ने उनके पति के साथ मारपीट की और धमकी दी कि वे यहां किसी हिंदू को नहीं रहने देंगे और न ही किसी मंदिर में पूजा करने देंगे। उन्होंने हिंदू धर्म के विरोध में नारेबाजी भी की। प्रीति सोलंकी ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति सोलंकी ने अपनी शिकायत में बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा है। वर्ष 2019 में भी इन्हीं लोगों द्वारा मारपीट की घटना और भूमि की मेड़ तोड़ने का प्रयास किया गया था। उस समय उनके पति सोनू वैश्य ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया पुलिस ने दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed