फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Attempt to rape a girl by showing blue film on mobile

Budaun News: मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 20 Oct 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl by showing blue film on mobile
उझानी (बदायूं)। घर के पास खेल रही आठ साल की बच्ची के साथ क्षेत्र निवासी युवक ने अपने मोबाइल फोन पर ब्लू फिल्म दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की आठ वर्षीय बेटी को क्षेत्र का पवन बहलाकर अपने कमरे में बुला ले गया। मोबाइल फोन पर बच्ची को ब्लू फिल्म दिखाई। अश्लील हरकतों के दौरान किसी तरह पवन के चंगुल से मुक्त होकर बच्ची अपने घर पहुंच गई और परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

बच्ची के परिजन जब पवन की तलाश में निकले तो वह घर पर नहीं मिला। बच्ची को साथ लेकर शनिवार की सुबह परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। घटना से पुलिस को अवगत कराया। तहकीकात में जुटी महिला पुलिस ने बच्ची से जानकारी की। पुलिस ने पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराया है। आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची के कपड़े फटे हुए थे। आरोपी पर पाक्सो के तहत भी कार्रवाई हुई है। डीएनए जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। गिरफ्तार पवन का भी मेडिकल कराया गया है। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


आरोपी बोला- बच्ची के पिता को सिखाना है सबक
मेडिकल कराके पुलिस कर्मी जब पवन को कोर्ट में पेश करने ले जा रहे थे तो उसके चेहरे पर पछतावा जैसा कोई भाव नहीं था। उसने इस कार्य के लिए बच्ची के परिजनों को ही जिम्मेदार ठहराया है। वह चीख-चीखकर कह रहा था कि बच्ची के पिता ने भी कोई अच्छे काम नहीं किए हैं। इसलिए उसने बच्ची के पिता को सबक सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed