{"_id":"68409cf7ca6079d35206c421","slug":"attempt-to-kill-husband-by-making-him-unconscious-report-filed-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140610-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति को बेहोश कर जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति को बेहोश कर जान से मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एक दुकानदार को पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने पानी में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। सात महीने पुराने इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो दुकानदार ने एसएसपी से शिकायत की। जिस पर अब रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गद्दी टोला मोहल्ले की कृष्णा काॅलोनी निवासी सद्दाम हुसैन उर्फ समीर का कहना है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में बरेली जिले के कस्बा सिरौली निवासी रुखसार के साथ हुई थी। शादी के बाद रुखसार और उसके भाइयों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि रुखसार ने साजिश के तहत कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। 24 मार्च 24 को रुखसार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे जान से मार देने का षड्यंत्र रचा। पानी में विषाक्त पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद गला दबाकर जान लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
उसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालात में सुधार नहीं होने पर निजी क्लीनिक पर इलाज चला। समीर का आरोप है कि जब वह घर लौटा तो पत्नी रुखसार नहीं मिली। वह अपने रिश्तेदारों के साथ घर में रखे 3.60 लाख रुपये और जेवरात समेट ले गई।
अब पुलिस ने रुखसार, उसके भाई शकील, खलील, रईस मियां, रिश्तेदार अकरम उर्फ जोनी, उसकी बहन नियाज बानो और नियाज के पति आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।