{"_id":"975f40d306a98ac72536eec5d56bb867","slug":"at-the-end-of-january-mdm-the-warning-not-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी के अंत में एमडीएम नहीं बनाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी के अंत में एमडीएम नहीं बनाने की दी चेतावनी
बदायूं
Updated Sat, 16 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से मिड डे मील की कन्वर्जन कास्ट का भुगतान न किए जाने की वजह से परेशान शिक्षकों ने जनवरी के अंतिम सप्ताह से एमडीएम बंद करने की चेतावनी दी है। यह एलान करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सतीशचंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
मिश्र ने बताया कि कन्वर्जन कास्ट न मिलने की वजह से दुकानदार और कोटेदार शिक्षकों को परेशान करने लगे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी कन्वर्जन कास्ट नहीं दे रहे हैं। इससे शिक्षकों को भरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रसोइयों को छह महीनों से मानदेय न मिला है। रसोइए शिक्षकों से मानदेय दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। इससे शिक्षक खुद को चौतरफा घिरा पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था रही तो जनवरी के अंतिम सप्ताह में शिक्षक एमडीएम बंद करवा देंगे। कहा कि विगत शैक्षिक सत्र की यूनिफार्म वितरण की शेष 25 फीसदी धनराशि न मिलने की वजह से मजदूर और टेलर्स शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं।
बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा का कहना है कि शासन से जिले को धनराशि प्राप्त हो चुकी है। मेरे स्तर से कार्य किया जा चुका है। डीएम और सीडीओ से फाइल स्वीकृत हो जाने के बाद कन्वर्जन कास्ट भेज दी जाएगी। इसे लेकर शिक्षकों को परेशान होने जरूरत नहीं है।