फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assault over division of farmland; case registered against nine people.

Budaun News: खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट, नौ पर केस दर्ज

Fri, 10 Jul 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Assault over division of farmland; case registered against nine people.
बदायूं। खेत के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहसवान थाना क्षेत्र के गांव फतनपुर टप्पा हवेली निवासी राणा प्रताप ने पुलिस को बताया कि छह मई को गांव के ही अमर सिंह, अंशु, प्रेमवती, गजेंद्र और दीपक ने बंटवारे को लेकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लोहे के पाइप से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, अमर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में राणा प्रताप, कुलदीप, चांदनी और अनीता के खिलाफ केस किया है। आरोप है कि आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और अमर सिंह को जमीन पर गिराकर पीटा। बचाने आई पत्नी प्रेमवती और पुत्री अंशु के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। जांच करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed