फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Asafpur CHC remained in the hands of pharmacist

Budaun News: आसफपुर सीएचसी रही फार्मासिस्ट के हवाले

Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Asafpur CHC remained in the hands of pharmacist
सैदपुर सीएचसी पर मेला में  मौजूद डॉक्टर व दवा लेते मरीज। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। शासन के निर्देश पर जिले की 17 सीएचसी पर महीने के चौथे शनिवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला लगा। आसफपुर सीएचसी पर डॉक्टर नदारद मिले। यहां सीएचसी फार्मासिस्ट के हवाले रही। ऐसे ही ककराला सीएचसी पर डॉक्टर नहीं मिले। यहां भी होम्योपैथिक व दांत के डॉक्टरों के साथ फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज करते मिले।
विज्ञापन


महीने के चौथे शनिवार को हर सीएचसी पर आरोग्य मेले का विशेष आयोजन किए जाने के निर्देश हैं। विभाग की अनदेखी के चलते मरीजों को इसका सही लाभ नहीं मिल पा रहा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेले में डॉक्टर तक नहीं आ रहे हैं। फार्मासिस्ट मरीज को देखकर दवा दे रहे हैं। यह लापरवाही कभी भी मरीजों की जान आफत में डाल सकती है।
विज्ञापन




फार्मासिस्ट ने 102 मरीजों को दी दवा
आसफपुर। सीएचसी पर करीब एक बजे पड़ताल कराई गई तो सामने आया कि डॉ. हिमांशु कुमार नहीं हैं। फार्मासिस्ट समद अली ने मेले में दवा लेने आए 102 मरीजों के पर्चे पर दवा लिखी। मरीजों ने दवा ली और घर चले गए। अधिकांश मरीज सर्दी खांसी व बुखार के ही सामने आए। एमओआईसी डॉक्टर हिमांशु कुमार का कहना है कि वह ब्लाक पर एक बैठक में शामिल होने गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सैदपुर में सीएचसी पर एक्सरे नहीं, हेल्थ एटीएम भी रहा बंद
सैदपुर। सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शनिवार को यहां 147 मरीजों ने पर्चा बनवाकर दवा ली। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और खुजली के पहुंचे। 15 मरीजों ने खून की जांच कराई। मेले में हेल्थ एटीएम चालू नहीं मिला। एक्सरे की कोई सुविधा सीएचसी पर मौजूद नहीं है। संवाद


ककराला सीएचसी पर एमओआईसी रहे नदारद
ककराला। सीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमूमन एमओआईसी यहां मरीजों को देखकर दवा देते हैं, लेकिन शनिवार को डॉ. भुवनेश नदारद रहे। पूछने पर बताया कि उनकी पोस्टमॉर्टम में ड्यूटी लगी है। हालांकि वह पोस्टमॉर्टम हाउस पर भी नहीं पहुंचे थे। यहां होम्योपैथी के डॉ. राकेश ने 24, दंत रोग विशेषज्ञ ने 65 व आयुष की डॉ. जेवा खानद ने 45 मरीजों को देख कर दवा दी। संवाद



चौथे शनिवार को सभी 17 सीएचसी पर आरोग्य मेला आयोजित किया जाता है। जो डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं रहे हैं, उनको नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। उसके बाद विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

सैदपुर सीएचसी पर मेला में  मौजूद डॉक्टर व दवा लेते मरीज। संवाद

सैदपुर सीएचसी पर मेला में  मौजूद डॉक्टर व दवा लेते मरीज। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed