फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrested with intoxicating drugs, posting objectionable photo of Prime Minister on Facebook

फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार

Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arrested with intoxicating drugs, posting objectionable photo of Prime Minister on Facebook
सहसवान (बदायूं)। एक दिन पहले फेसबुक पर प्रधानमंत्री का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाले युवक नशीली गोलियों के साथ पकड़े गए। पुलिस उन्हें 24 घंटे से तलाश कर रही थी। वह रविवार सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रविवार दोपहर दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी सुभान अली पुत्र जाहिद अली और नाजिम पुत्र नासिर अली ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था। जब उसकी फ्रेंड लिस्ट में जुड़े मित्रों ने प्रधानमंत्री का फोटो देखा तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तब से पुलिस आरोपी सुभान अली को तलाश कर रही थी। इधर, रविवार सुबह पुलिस कस्बे में तलाशी अभियान चला रही थी कि तभी सुभान अली अपने दोस्त भवानीपुर खल्ली निवासी नाजिम पुत्र नासिर अली के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस पर पुलिस ने उन्हें कोतवाली लाकर पूछताछ की। बाद में उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed