{"_id":"64b2f3fe6d87632e8f075794","slug":"arrested-the-woman-by-entering-the-house-beheaded-her-for-making-noise-badaun-news-c-123-1-bdn1004-919-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में घुसकर महिला को दबोचा, शोर मचाने पर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में घुसकर महिला को दबोचा, शोर मचाने पर सिर फोड़ा
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी की पत्नी को युवक ने उसके घर में बुरी नीयत से दबोच लिया। शोर मचाने पर वह महिला का सिर फोड़ कर भाग गया।
26 वर्षीय महिला पांच साल के बेटे के साथ घर में अकेली रहती है। उसके बदायूं निवासी भाई की तहरीर पर शुक्रवार शाम दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि शाहरुख पुत्र बब्बू ने 10 जुलाई की रात करीब नौ बजे महिला को दबोच लिया। महिला और उसके बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी ने सिलबट्टे से उसके सिर में दो बार प्रहार किया। इससे महिला लहूलुहान हो गई।
परिवार के लोगों ने रात में ही घायल महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला अभी भर्ती है। आरोपी की तलाश की जा रही है।