फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrangements for heat wave ward incomplete, ice pack kept in dialysis

Budaun News: हीट वेव वार्ड के इंतजाम अधूरे डायलिसिस में रखा आइस पैक

Sat, 26 Apr 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for heat wave ward incomplete, ice pack kept in dialysis
हीट वेब वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
बदायूं। लू लगे मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में बनाए गए हीट वेव वार्ड में अव्यवस्था है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ है। शुक्रवार को वार्ड की पड़ताल की गई तो पता चला कि वहां के आइसपैक डायलिसिस में रखे हुए हैं। थर्मामीटर सहित अन्य व्यवस्थाएं अधूरी हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से तापमान 40 डिग्री से अधिक है। गर्मी के कारण दोपहर में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालत को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया गया था। उसमें कहा था कि जिला अस्पताल में हीट वेव (लू) वार्ड बनाया जाए। इसके लिए जिला अस्पताल में 12 बेड का वार्ड बनाया गया है। यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ठंठे पानी की व्यवस्था करनी थी, लेकिन वार्ड से 20 मीटर दूर मजार के बगल में वाटर कूलर लगा है।
विज्ञापन

अलावा लू लगे मरीज के शरीर के तापमान को कम करने के लिए बॉथ टप होना जरूरी है। यह व्यवस्था वार्ड नहीं थी। इसी तरह तापमान मापने के लिए थर्मामीटर, रिएक्टर थर्मामीटर व तापमान को कम करने के लिए आइस पैक, जिपर बॉडी बैग की व्यवस्था अस्पताल नहीं मिली। इन व्यवस्थाओं के बीच अधिकारी लू से निपटने के पूरे इंतजाम होने का दावा कर रहे हैं। शु्क्रवार को इस वार्ड में भर्ती इलिमा (16) ने बताया कि दो दिन से चक्कर आ रहे और मुंह सूख रहा था। वह बृहस्पतिवार को इमरजेंसी में पहुंची तो उसे हीट वेव वार्ड में भर्ती कर दिया गया। वार्ड में अन्य बेड खाली थे। यहां पर तीन कूलर लगे हुए है। इसमें बेड नंबर 17 के पास खिड़की पर लगा कूलर ठीक से हवा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed