{"_id":"675b28b11742a8890e08674f","slug":"arman-got-first-place-in-long-jump-badaun-news-c-123-1-sbly1001-130883-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लंबीकूद में अरमान ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लंबीकूद में अरमान ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
दहगवां में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान लंबीकूद में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत विभाग
बदायूं। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान आयोजित लंबीकूद में अरमान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दौड़, लंबीकूद, गोलाफेंक, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉक दहगवां में विकास खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुधीर कुमार प्रथम, 800 मीटर दौड़ में विशाल, महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बवीता, 800 मीटर दौड़ में उमा प्रथम रहीं। इसके अलावा महिला वर्ग की लंबीकूद में गरिमा, गोलाफेंक में पूजा ने पहला स्थान हासिल किया।
जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामदेव, 400 मीटर दौड़ में रामदेव, 1500 मीटर दौड़ में मोहम्मद तौफीक, कबड्डी में जरीफनगर, लंबीकूद में पुष्पेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर पुरुष वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में पुष्पेद्र, 400 मीटर में विपिन, 1500 मीटर में बबलेश, लंबीकूद में अरमान प्रथम रहे।
विज्ञापन
विजेताओं को एडीओ आईएसबी संतोष कुमार ने पुरस्कार का वितरण किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर सुरेश यादव, देवेंद्र कुमार, ओमवीर यादव आदि मौजूद रहे।