फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arifpur opened in Nawada English medium model school

आरिफपुर नवादा में खुल गया इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल

Wed, 02 Sep 2015 12:24 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 02 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को भी अब अंग्रेजी माध्यम से भी शिक्षा मिलेगी। इसकी मंगलवार से शुरूआत हो गई है। इस दिशा में आरिफपुर नवादा के प्राइमरी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया गया है। उद्घाटन उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के चेयरमैन और शहर विधायक आबिद रजा तथा उनकी पत्नी चेयरमैन फात्मा रजा ने किया। इस मौके पर रजा ने कहा कि गरीब बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा दिलाने का सपना साकार हो रहा है।
प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूल आरिफपुर नवादा को इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल में परिवर्तित कर दिया है। विधायक रजा ने बताया शासन स्तर से कई बार वार्तालाप के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरिफपुर नवादा के इस स्कूल को मॉडल स्कूल में बदलने की स्वीकृति प्रदान की है। श्रीमती रजा ने कहा कि गरीब के यहां भी प्रतिभाएं पैदा होती हैं। यदि समय रहते उन्हें अच्छी शिक्षा मिल जाए, तो गरीबी का अभिशाप खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने स्वीकारा कि स्कूलों में काफी कमियां हैं, मगर दावा किया कि सीबीएसई स्कूलों से योग्य स्टाफ उनके पास है। इसके अलावा तहसीलदार और बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मिश्र, सुभाष सिंह, सीमा यादव, मोहतशाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अशिक्षा पर नाटिका ने लूटी तालियां
बदायूं। गांवों में अशिक्षा को लेकर फैली भ्रांतियों पर शिक्षिकाओं ने एक नाटिका प्रस्तुत की। इस पर विधायक ने नगद पुरस्कार प्रदान किया। इसाके साथ ही चेयरमैन फात्मा रजा ने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें वितरित कीं। बताया यहां निशुल्क ड्रेस,भोजन की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed