{"_id":"6267e89a799d0d140f137591","slug":"aprajita-badaun-news-bly4827603167","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं का किया परीक्षण, दवाएं दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं का किया परीक्षण, दवाएं दीं
विज्ञापन
कादरचौक सीएचसी में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। सीएचसी के सभागार में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश राठौर, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शहला लोधी व गौसिया खान ने करीब 25 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बीपी व शुगर की जांच की गई। ब्लड सैंपल भी लिए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम हुआ। बीपी, वजन, खून की कमी, शुगर जैसे रोगों की जांच कर औषधि दी गई। महिलाओं को स्वस्थ रहने और परिवार के स्वास्थ्य की देखभाल करने की जानकारी दी गई। डॉ. शहला लोधी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी रखनी चाहिए। पानी खूब पिएं। हरी सब्जियां, ककड़ी, खरबूजे, तरबूज व दही का सेवन करें। कैल्शियम का प्रयोग रोज करें। धूप से बचें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। नियमित टीकाकरण कराएं।
डॉ. अवधेश ने कहा कि साबुत अनाज का प्रयोग गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा हो सकता है। उन्होंने कहा कि गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां पनप सकती है। वहीं फूड प्वाइजनिंग, पानी की कमी से होने वाली दिक्कतें व डायरिया आम बात है। महिलाएं अपने अलावा बच्चों को भी इनसे बचाने के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
-
महिलाओं ने कहा-ऐसे आयोजन होते रहें
निशुल्क शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य की जानकारी मिली हैं। उनके परीक्षण भी हो गए। यह एक अच्छा प्रयास है।
- उर्मिला कश्यप
-
इस शिविर से एक ही जगह सारी जानकारी मिल गई और परीक्षण भी हो गया। ऐसे शिविर लगने चाहिए।
- धर्मवती शाक्य
-
गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधानी बरतने का संदेश मिला है। टीकाकरण और खानपान की जानकारी मिली।
-मालवती
-
इस मौसम में बीमारी बढ़ती हैं। इस तरह के कैंप से सेहत से जुड़ी जानकारी मिली, परीक्षण भी हुआ। परिवार व पड़ोस के लोगों को भी बताएंगे।
- विनीता