{"_id":"621d181fbaf8a11a2535a8b8","slug":"aprajita-badaun-news-bly4769020146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी से बनें अनुशासित और आसान करें भविष्य की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी से बनें अनुशासित और आसान करें भविष्य की राह
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में विचार रखतीं मुख्य अतिथि डॉ. वंदना शर्?
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने बतौर एनसीसी लेफ्टिनेंट बेटियों को सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया। बताया कि एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) अनुशासन और प्रशिक्षण से तैयार हुई ऐसी ‘फोर्स’ है जो सामाजिक और आपात स्थिति में देश के काम आती है। युवा इससे जुड़कर न केवल समाजसेवा कर रहे हैं बल्कि अपना भविष्य बेहतर बना रहे हैं। स्कूल और कॉलेज के दौर में खाकी वर्दी में तैयार हो रहे कैडेट्स में देश का सुनहरा भविष्य छिपा है।
अपराजिता कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि ने कहा कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की बात हो, ऐवरेस्ट पर चढ़ाई हो या ओलंपिक में मेडल की बात, सब जगह लड़कियां दिखाई देती हैं। जब लड़कियां हर मोर्चे पर अपने आप को सिद्ध कर रहीं हैं, फिर आत्मरक्षा और भविष्य की तैयारी में पीछे क्यों रहें। ऐसे में एनसीसी का भी रोल बढ़ जाता है। यह आगे बढ़ने का रास्ता बनाती है। एनसीसी से छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा होता है।
अब भारतीय सेना ने भी स्थायी कमिशन के लिए रास्ता खोला है। इसमें आने के लिए पहले लिखित परीक्षा होती है। उसके बाद साक्षात्कार होता है। एनसीसी का सी प्रमाण पत्र है तो आप सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ समेत सेना, पुलिस में भी एनसीसी के प्रमाण पत्र का अलग से लाभ मिलता है। नई शिक्षा नीति में एनसीसी को एक अनिवार्य विषय के रूप में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
-
भविष्य के फायदे गिनाए
कैडेट्स को राज्य व केंद्र सरकार की नियुक्तियों में प्राथमिकता मिलती है। एनसीसी का सी सर्टिफिकेट प्राप्त कैडेट्स के लिए इंडियन मिलेट्री एकेडमी में 64 सीटें रिजर्व रहती हैं। एनसीसी के बी व सी सर्टिफिकेट प्राप्त होने से शार्ट सर्विस कमीशन में सीडीएस की लिखित परीक्षा नहीं देनी होती। आर्म्ड फोर्सेज व पैरा मिलिट्री फोर्सेज में एनसीसी पास कैडेट्स को विशेष छूट मिलती है।
-
छात्राओं ने कहा
मुझे भी देश की सेवा करने की चाह रही है। आर्मी में शामिल होकर देश सेवा करने का मन है। डिग्री कॉलेज में एनसीसी को लेकर भविष्य बनाऊंगी।
-साक्षी सिंह
-
एनसीसी से नौकरी के अवसर तो मिलते ही हैं, साथ ही देश के लिए काम करने का भी मौका मिलता है। इसके जरिये सेना व अर्धसैनिक बलों में भी नियुक्ति के अवसर मिलते हैं।
- रेनू
-
समाज में लड़कियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा बहुत कम लोग देते हैं। मेरे परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया है। ऐसे में एनसीसी ज्वाइन करके उनके मान-सम्मान को बढ़ाने का काम करूंगी।
- राधिका
-
एनसीसी के बारे में आज काफी जानकारी मिली। यह भविष्य में काम आएगी। कई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी आज पता लगा।
- प्राची शर्मा