फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Aparajita: 100 Million Smile Campaign: Girls Know Healthy Treasure is Hidden in Cleanliness

अपराजिताः 100 मिलियन स्माइल अभियानः छात्राओं ने जाना स्वच्छता में छुपा है सेहत का खजाना

Tue, 11 Feb 2020 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: 100 Million Smile Campaign: Girls Know Healthy Treasure is Hidden in Cleanliness
कादरचौक (बदायूं)। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सोमवार को बतूलन नसीरउद्दीन मेमोरियल तराना कन्या इंटर कॉलेज रमजानपुर में ‘स्वच्छ रहें और स्वस्थ रहें’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बताया कि स्वच्छता के मंत्र को अपनाकर स्वस्थ रहा जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राथमिक विद्यालय कैथोला के प्रधानाचार्य मोहम्मद जुबैर खां ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए न सिर्फ घर को स्वच्छ रखना जरूरी है बल्कि शारीरिक स्वच्छता भी बड़ा महत्व रखती है। गंदे परिसर में गंभीर बीमारियों को जन्म देने वाले कीटाणु पनपते हैं, जो खाने पीने की वस्तुओं के संपर्क में आकर हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं, जिनसे बीमारियां बढ़ने लगती हैं। प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह साफ-सफाई पर ध्यान दे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सरोजनी गुंज्याल ने कहा कि घर में शौचालय होना अति आवश्यक है। इसके अभाव में महिलाओं को घर के बाहर जाना पड़ता है। इससे असामाजिक तत्व किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों को हाथ धोने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार होगा, जब अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे। महिला आरक्षी आंचल यादव ने भी छात्राओं को स्वावलंबी बनने और अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व विद्यालय के संस्थापक शुजाअत अली, प्रबंधक ताअर्रूफ शुजाअत और प्रधानाचार्य धनीराम सागर ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट किया। इस अवसर पर देव आनंद श्रीवास्तव, नौसीन आफताब, हसीना इसरत बी, नाजरा बी, मुसब्बरी बेगम, मोहम्मद सलमान, सफदर अली खां, बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर के आसपास साफ-सफाई के साथ पानी जमा न होने दें। अगर कहीं पर जलभराव हो रहा है तो उस पर मिट्टी डाल दें। पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, जिससे मच्छर नहीं पनप सकें। पीने के पानी को भी ढककर रखें।
- रूबीना बी
स्वच्छता सौ रोगों का एक इलाज है। गंदा माहौल या गंदी जगह किसी को अच्छी नहीं लगती है। इसलिए हमें अपनी व्यक्तिगत साफ सफाई के साथ अपने आसपास के वातावारण को भी स्वच्छ रखना चाहिए।
- अमरवती
जहां साफ-सफाई होती है, वहां का माहौल कैसा होगा, ये समझते देर नहीं लगती। लोग साफ-सुथरे कपड़े इसलिए पहनते हैं कि लोग उनको अच्छा समझें, उनसे दूर नहीं भागें। जो लोग गंदे रहते हैं, उनके पास जाना कोई पसंद नहीं करता।

- चांदनी बी
खाना खाने से पहले अपने हाथ साबुन से जरूर धोएं। बगैर हाथ धोए भोजन करने से बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। घर में घुसने से पहले अपने हाथ पैर दोनों धोएं, जिससे बाहर की गंदी मिट्टी घर के अंदर नहीं पहुंचे।
- मिस्कीन निशा, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed