फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Appeal of the children of Hadipur... Do not close our school

Budaun News: हादीपुर के बच्चों की गुहार... हमारा स्कूल बंद मत करो

Sat, 05 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Appeal of the children of Hadipur... Do not close our school
सहसवान में ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी पूर्व मंत्री को ज्ञापन देते हुए। संवाद
बदायूं। ब्लॉक जगत के गांव हादीपुर के प्राथमिक विद्यालय को विलय करने के बीएसए के आदेश के खिलाफ बच्चों और ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को दर्जनों छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की। बोले, उनका स्कूल बंद न किया जाए।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने कहा कि अगर स्कूल का वियल हुआ तो उन्हें दूर जाना पड़ेगा। इससे उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे गांव का स्कूल ही एकमात्र सहारा है, इसे बंद न करें। अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस फैसले को ग्रामीण शिक्षा के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने की बात करती है, लेकिन स्कूल बंद कर देने से यह वादा पूरा नहीं होगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूल विलय का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने बीएसए से मांग की है कि बच्चों के हित में फैसला लेते हुए हादीपुर प्राथमिक विद्यालय को यथावत चलाया जाए।
विज्ञापन

-----------
शिक्षकों ने पूर्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा

सहसवान। प्राथमिक शिक्षक संघ सहसवान व दहगवां ब्लाॅक के पदाधिकारियों और प्रभावित विद्यालयों के अभिभावकों ने परिषदीय विद्यालयों के विलय का विरोध करते हुए पूर्व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों और अभिभावकों ने शासनादेश के विरुद्ध ज्ञापन दिया। कहा कि यह शासनादेश आरटीई एक्ट के विरुद्ध है। यह बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन करता है। इसके साथ ही यह प्रभावित विद्यालय के रसोईया, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि का रोजगार छीनने का काम है। इस मौके पर संघ के दहगवां ब्लाॅक अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव, तहसील प्रभारी इकबाल अहमद, मंत्री दहगवां राधेश्याम यादव, इन्द्रपाल, ललित यादव, राहुल यादव, देवव्रत, जीवन बाबू, हरिओम, इसरार अहमद, शीतल, उर्वशी, सहसवान ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री राजेंद्र गुलाटी, अजय पाल, रावेश यादव, अमोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।

सहसवान में शिक्षक संघ के पदाधिकारी पूर्व मंत्री को ज्ञापन देते हुए। संवाद

सहसवान में शिक्षक संघ के पदाधिकारी पूर्व मंत्री को ज्ञापन देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed