फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anup Singh secured first place in the speech competition, Vashisht Pal in the essay competition, and Shagun in the poetry recitation competition.

Budaun News: भाषण में अनूप सिंह, निबंध में वशिष्ठ पाल, काव्यपाठ में शगुन रहीं प्रथम

Tue, 23 Dec 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anup Singh secured first place in the speech competition, Vashisht Pal in the essay competition, and Shagun in the poetry recitation competition.
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के दौरान अपने विचार रखती छात्रा। स्रोत कॉलेज
बदायूं। अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय भाषण, निबंध व एकल काव्यपाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अटल व सुशासन की महत्ता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के छात्र अनूप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान जेएस कॉलेज के सुदेश, तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय के कुणाल शर्मा को मिला। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनकी कविताओं पर आधारित एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की छात्रा शगुन शर्मा प्रथम, इसी महाविद्यालय के अरुण सिंह द्वितीय व जीबी पंत डिग्री कॉलेज कछला की सुमन तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका हिंदी की प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. कमला माहेश्वरी, साहित्यकार डॉ. ममता नागौरिया, डॉ. निशि अवस्था ने निभाई। कक्षा आठ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता में एसके इंटर कॉलेज के छात्र वशिष्ठ पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकीय हाई स्कूल दहेमू की योगेंद्री कुमारी द्वितीय व मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली की सेबी को तृतीय स्थान को मिला। आयोजन समिति के संयोजक डॉ. रविंद्र सिंह यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, डॉ. ममता नागौरिया ने अटल जी के व्यक्तित्व और राजनीतिक कौशल पर प्रकाश डाला। इससे पहले शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. अंशुमान गुप्ता, पवन कुमार, इस्लामियां कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अबुल सुबुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed