{"_id":"694702fbd81b4505260bbdbe","slug":"anti-social-elements-damaged-the-177-year-old-flag-hoisting-site-badaun-news-c-123-1-bdn1010-153213-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: असामाजिक तत्वों ने 177 बरस पुराना झंडी स्थल किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: असामाजिक तत्वों ने 177 बरस पुराना झंडी स्थल किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बिसौली में रामलीला का क्षतिग्रस्त किया गया झंडी स्थल। संवाद
बिसौली। प्राचीन रामलीला कमेटी के मैदान पर बना लगभग 177 वर्ष पुराना झंडी स्थल अराजक और असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
यहां न केवल उन्होंने झंडी स्थल पर बने चबूतरे को तोड़ डाला, बल्कि वहां लगीं टाइल्स भी उखाड़ ले गए, जिन पर राम दरबार एवं गणेशजी की प्रतिमाएं अंकित थीं। घटना की जानकारी मिलते ही नगर में रोष फैल गया। धार्मिक आस्था से जुड़ी इस ऐतिहासिक धरोहर के साथ की गई तोड़फोड़ से श्रद्धालुओं में आक्रोश है।
सूचना मिलते ही रामलीला कमेटी के महामंत्री नीरज पाराशरी अपनी टीम के साथ रात में ही मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। महामंत्री ने बताया कि चार दिन पूर्व कुछ शराबियों और असामाजिक तत्वों ने रामलीला मैदान को शराब पीने का अड्डा बना लिया गया था। जब उन्हें समझाया गया कि यह स्थल प्रभु श्रीराम की लीला, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का केंद्र है। यहां इस प्रकार की गतिविधियां अनुचित हैं, तो वे लोग विवाद पर उतर आए।
घटना के बाद रामलीला कमेटी सहित नगर के संभ्रांत नागरिकों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष जगतपाल मिश्रा, बृजवासी मिश्रा, नीरज पाराशरी, अजय मिश्रा, प्रभाकर, मुकेश मिश्रा, जीतेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद हुई घटना
रामलीला कमेटी के महामंत्री नीरज पाराशरी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने वहां शराब पीकर उत्पात करने वालों को वहां से हटने को कहा था और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी शिकायत से नाराज होकर असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की रात झंडी स्थल को निशाना बनाया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।