फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anshu used to cut the boundary of the field, so he was beaten to death.

Budaun News: खेत की मेड़ काट देता था अंशु तो पीटकर कर दी हत्या

Fri, 26 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:42 AM IST
सार

बदायूं के परमू गांव में 18 वर्षीय अंशु की 18 सितंबर को स्कूल में पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Anshu used to cut the boundary of the field, so he was beaten to death.

विस्तार

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव परमू निवासी 18 वर्षीय युवक अंशु पुत्र रामबहादुर की 18 सितंबर को पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को विवेचना में नाम सामने आने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आला कत्ल डंडा बरामद कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

18 सितंबर को अंशु अपने बंद पड़े स्कूल से शाम पांच बजे जानवरों के लिए भूसा लेने गया था। जब वह नहीं लौटा तो करीब सात बजे पिता उसे तलाशते हुए स्कूल पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनकी चीख निकल गई। बेटे का शव स्कूल में पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान बयां कर रहे थे कि उसकी पीटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना में गांव के ही देवेंद्र कुमार का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी गाड़ी दिल्ली में चलती है। अंशु की भी गाड़ियां दिल्ली में चल रहीं हैं। वह किराए पर गाड़ी ले जाता था। बाद में भुगतान के लिए परेशान किया करता था। कई बार इस संबंध में उससे कहासुनी भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि गांव में उसका खेत अंशु के खेत के बराबर है। अंशु अक्सर उसके खेत की मेड़ काट दिया करता था। बताया कि अंशु ने उसका जीना मुश्किल कर रखा था। इसलिए उसने उसकी हत्या की ठान ली।

उसने बताया कि 18 सितंबर को अचानक वह स्कूल में साइकिल से जाता दिखा तो लाठी लेकर वह भी पीछे से पहुंच गया। लाठी मारकर उसने उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आला कत्ल लाठी-डंडा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed