Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angry villagers protest at the substation due to power cuts

Budaun News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों का उपकेंद्र पर प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest at the substation due to power cuts
उझानी बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते किनापुर के ग्रामीण। संवाद
उझानी। देहात क्षेत्र में बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को उपकेंद्र का घेराव कर लिया। किनापुर के ग्रामीणों ने लाइनमैन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। फिर संजरपुर और उसके आसपास के करीब आधा दर्जन गांव के लोगों ने भी हंगामा कर दिया। ग्रामीणों और बिजली कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हो गई। कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

लऊआ- बरसुआ फीडर के गांव किनापुर के लोग बृहस्पतिवार दोपहर बिजली उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने तीन दिन से किनापुर गांव की सप्लाई बेवजह ठप कर दी है। ग्रामीण राहुल, राजेश कुमार, गोपाल सिंह, ब्रह्मानंद और राजू ने बताया कि जब वह एसडीओ से मिले तो सप्लाई शुरू कराने को लेकर उन्हें ठोस जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीणों ने बिजली अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

किनापुर के ग्रामीणों के जाने के बाद कछला फीडर के गांव संजरपुर, रोहान, हरगनपुर, गढ़ी, गढ़ौली और रोहान के ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने भी कटौती के चलते सिंचाई के अभाव में मक्का की फसल सूख जाने की दिक्कतें बताई। संजरपुर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि मक्का की फसल पर का काफी नुकसान हो रहा है। इंजन इस्तेमाल करने पर डीजल का खर्चा अधिक आ रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों और बिजली कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हो गई। हंगामा होने पर बिजली कर्मचारी ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। दोपहर बाद बुटला के ग्रामीणों ने भी गुस्से का इजहार किया। उपकेंद्र पर करीब दो घंटे तक तक हंगामा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

एसएसओ बोले- ओवरलोड हैं दो- तीन फीडर
- उझानी के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती को लेकर उपकेंद्र के एसएसओ रजनीश कुमार ने बताया कि लऊआ- बरसुआ, वेस्ट और कछला फीडर तीन- चार दिनों से ओवरलोड चल रहे हैं। इन तीनों फीडर को एक साथ सप्लाई नहीं दी जा सकती। पिछले दिनों आंधी आने के बाद दिक्कत बढ़ गई थी। जब भी तीनों फीडर को एकसाथ चलाया जाता है, ओवरलोड से ट्रपिंग हो जाती है। इसी वजह से किसी एक फीडर का ब्रेकडाउन पर रखकर सप्लाई मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed