फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Angry mob thrashes constable for beating car rider in budaun

सिपाही पर दबंगई पड़ी भारी: कार सवार को पीटने पर गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मी को बीच चौराहे पर पीटा

Tue, 21 Feb 2023 03:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 Feb 2023 03:47 PM IST
सार

दंपती की कार की साइड लगने पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने चालक को पीटना शुरू कर दिया। कार सवार की पत्नी उससे बच्चे के बीमार होने की गुहार लगाती रही, लेकिन वर्दी के रौब में सिपाही ने उसको भी धक्का दे दिया।

विज्ञापन
Angry mob thrashes constable for beating car rider in budaun
पीड़ित अनुज

विस्तार

बदायूं के लावेला चौक पर बीमार बच्चे को अस्पताल लेकर जा रहे दंपती की कार की साइड लगने पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने चालक को पीटना शुरू कर दिया। कार सवार की पत्नी उससे बच्चे के बीमार होने की गुहार लगाती रही, लेकिन वर्दी के रौब में सिपाही ने उसको भी धक्का दे दिया। इससे आक्रोशित भीड़ ने सिपाही को रोड पर गिरा लिया। भीड़ ने सिपाही की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद होमगार्ड लोगों पर रौब झाड़ने आया तो भीड़ ने उसको भी पीट दिया। किसी तरह से भीड़ से बचकर सिपाही और होमगार्ड भाग गए।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव नागर निवासी अनुज अपनी पत्नी के साथ बीमार बच्चे को दवा दिलाने शहर में आए थे। लावेला चौक के पास वह अपनी कार से गुजर रहे थे। इस दौरान चौक पर खड़े सिपाही को कार की हल्की साइड लग गई। सिपाही ने कार में हाथ मारकर उसको रुकवा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिपाही उस समय शराब के नशे में था। अनुज ने उससे कहा कि उसका बच्चा बीमार है वह जल्दबाजी में उसको अस्पताल ले जा रहा है। इसके बाद भी सिपाही उसको कार से नीचे खींचने लगा।

विज्ञापन

महिला देती रही बीमार बच्चे की दुहाई 

अनुज ने सिपाही से काफी मिन्नत की, लेकिन वह नहीं माना। उसने कार से अनुज को नीचे उतार लिया। अनुज की पत्नी ने भी बीमार बच्चे की दुहाई दी, लेकिन सिपाही पूरी दबंगई पर उतारू हो गया। इसके बाद वह अनुज को पीटने लगा।

पिटाई होते देख अनुज की पत्नी ने मौके पर खड़े लोगों से कहा कि उसका बच्चा बहुत बीमार है। इसके बाद भी सिपाही उसके पति को पीट रहा है। सिपाही ने जैसे ही महिला को धक्का दिया कि आक्रोशित भीड़ ने सिपाही को जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। सीओ सिटी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला जानकारी में है। उस समय किस थाने का कौन सिपाही ड्यूटी पर था, जिससे घटना हुई, उसका पता लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed