फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anger erupts over indecent remarks, report filed against accused

Budaun News: अभद्र टिप्पणी पर पनपा रोष, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Anger erupts over indecent remarks, report filed against accused
अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर वजीरगंज थाने पर ​शिकायत लेकर पहुंचे लोग व तैनात पुलिस। स्रोत ग्र
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बे में हिन्दुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद समाज के लोगों में रोष फैल गया। सोमवार को समाज के तमाम लोग एकत्र होकर थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन



कस्बे में छह दिन पहले बिजली करंट से विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दुख की घड़ी में कस्बे के सभी वर्गों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। विनोद शर्मा की मौत की सूचना फोटो के साथ स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुपों में चल रही थी। इसी दौरान मोहल्ला पश्चिम के रहने वाले हाफिज शाह आलम ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट डालकर कहा, मुस्लिमों को किसी भी हिन्दू की माैत पर शोक जताना हराम है। हिन्दुओं के लिए काफिर शब्द का प्रयोग किया।
विज्ञापन

ऑडियो जब वायरल हुआ तो हिन्दू समाज के लोगों में रोष पनप गया। दर्जनों लोगों ने थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। वहीं अधिकांश मुस्लिम समाज के लोगों ने पोस्ट को गलत बताया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी हाफिज शाह आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ बिसौली सुनील कुमार सिंह का कहना है पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर वजीरगंज थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे लोग व तैनात पुलिस। स्रोत ग्र

अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर वजीरगंज थाने पर शिकायत लेकर पहुंचे लोग व तैनात पुलिस। स्रोत ग्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed