फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amla- Badaun road is covered in potholes

Budaun News: गड्ढों में तब्दील आंवला- बदायूं मार्ग

Sat, 12 Jul 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Amla- Badaun road is covered in potholes
गड्ढों में तब्दील कुंवरगांव - आंवला मुख्य सड़क। संवाद - फोटो : Samvad
कुंवरगांव। नगर से होकर निकलने वाला आंवला-बदायूं मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया। ऐसे में दोपहिया से लेकर चारपहिया तक निकलना मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति साप्ताहिक बाजार चौराहे के पास है। यहां पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि कई बार वाहन पलट चुके हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की हालत कई महीनों से खराब है। सावन माह में रूट डायवर्ट हो गया है। बदायूं से बरेली की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग से निकाले जाने हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में परेशानी और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से खानापूर्ति करते हुए कुछ गड्ढों में गिट्टी डाली गई है।
विज्ञापन


---------



क्या बोले लोग

- हर रोज जाम लगता है और गड्ढों में फंसकर वाहन टूट रहे हैं। ग्राहक भी आने में हिचकिचाते हैं, इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। - नितेश श्रीवास्तव

-------



बारिश से इन गड्ढों में पानी भर गया है। एक बार इस गड्ढे में गिर चुका हूं। अब डर के मारे बहुत धीरे-धीरे उधर से निकलता हूं। - मनोज सिंह

गड्ढों में तब्दील कुंवरगांव - आंवला मुख्य सड़क। संवाद

गड्ढों में तब्दील कुंवरगांव - आंवला मुख्य सड़क। संवाद- फोटो : Samvad

गड्ढों में तब्दील कुंवरगांव - आंवला मुख्य सड़क। संवाद

गड्ढों में तब्दील कुंवरगांव - आंवला मुख्य सड़क। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed