{"_id":"635c21d511d38f1c955d57c4","slug":"amit-of-bareilly-and-sneha-of-badaun-were-the-first-in-music-playing-badaun-news-bly5020728104","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत वादन में बरेली के अमित और बदायूं की स्नेहा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत वादन में बरेली के अमित और बदायूं की स्नेहा रहीं प्रथम
विज्ञापन
कला उत्सव में छात्रा द्वारा मूर्ति बनाई गई।
कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में हुई मंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता
बदायूं। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में मंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता में बदायूं के अलावा, बरेली, पीलीभीत के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। संगीत वादन के बालक वर्ग में बरेली के अमित राय और बालिका वर्ग में बदायूं की स्नेहा चौहान पहले स्थान पर रहीं। शास्त्रीय नृत्य बालिका में भी बदायूं की वैष्णवी गुप्ता ने पहला स्थान पाया।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के तहत शास्त्रीय गायन बालक वर्ग में पीलीभीत के हिमांशु श्रीवास्तव और बालिका वर्ग में भी पीलीभीत की नैंसी ने पहला स्थान पाया। लोकगीत गायन के बालक वर्ग में बरेली के अंश मिश्रा, बालिका वर्ग में बदायूं की इशिका सैनी, संगीत वादन बालक वर्ग में बरेली के अमित राय, बालिका वर्ग में बदायूं की स्नेहा चौहान, शास्त्रीय नृत्य बालिका में बदायूं की वैष्णवी गुप्ता, बालक वर्ग में पीलीभीत के उज्ज्वल ने पहला स्थान पाया। लोकनृत्य बालक वर्ग में पीलीभीत के अक्षय दीप, बालिका वर्ग में बदायूं की राधिका, एकल नाटक बालक वर्ग में बरेली के हिमांश कश्यप, चित्रकला बालक वर्ग में बरेली के विकास यादव, बालिका वर्ग में बदायूं की तैबा, मूर्तिकला बालक वर्ग में बदायूं के बब्लू, बालिका वर्ग में बरेली की माधुरी, खेल-खिलौने के बालिका वर्ग में बरेली की शिप्रा रस्तोगी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के दौरान बरेली मंडल के जोनल कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेंद्र मौर्य, निर्णायक डॉ. मदन मोहन लाल, कॉलेज प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जीतने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रजनीश कुमार सिंह, डालचंद्र, प्रमोद कुमार, सरवेश सिंह, उमेश सिंह राठौर, डॉ. रामेश्वर दत्त मिश्रा आदि मौजूद रहे।