फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Amar Ujala Foundation help for poor peoples

अमर उजाला फाउंडेशनः मदद को बढ़े हाथ, जरूरतमंदों को बांटे भोजन के पैकेट

Sat, 11 Apr 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation help for poor peoples
बदायूं। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में सबसे ज्यादा रोज कमाने-खाने वालों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। इनकी मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जारी मुहिम में युवा संगठन, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्था के लोग आगे आ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश हो रही है। स्थानीय निकाय भी भोजन के पैकेट का वितरण करा रहे हैं। प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन भी इस मुहिम में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से युवाओं ने दातागंज तिराहा, जवाहरपुरी की झुग्गी झोपड़ियों में गरीबों को भोजन के पैकेट बांटे।
विज्ञापन

बिसौली नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने शुक्रवार को नगर पालिका की दैनिक रसोई में तैयार भोजन के पैकेटों का गरीब, जरूरतमंदों को वितरण किया। इस मौके पर जेई एसपी सिंह आदि रहे। श्रमिक समाज शिक्षा संस्थान ने ब्लॉक म्याऊ के गांव चंदी फाजिल, विशुनपुरी, दुंदी नगला राशन और आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विजय नगर, मीरा जी चौकी, पथिक चौक आदि स्थानों पर भोजन के पैकेट बांटे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। डॉ. शैलेश पाठक ने दातागंज में शुक्रवार को भी गांवों में गरीब और जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन जारी रहने तक जहां तक उनसे संभव होगा वह गरीब और जरूरतमंदों को भाजन उपलब्ध कराते रहेंगे। इसमें जितेंद्र कुमार, सुरेश, सोनू यादव, मनमोहन, मोहित सहयोग दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed