फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Almir Club beat Lalu Club by 5 wickets

Budaun News: अलमीर क्लब ने लालू क्लब को पांच विकेट से हराया

Sun, 17 Aug 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Almir Club beat Lalu Club by 5 wickets
अमन सक्सेना को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक रिजवान मलिक। संवाद
बिल्सी। बदायूं बस स्टैंड के निकट मैदान पर चल रहे टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को लालू क्लब और अलमीर क्लब के मध्य मैच खेला गया। जिसमें अलमीर क्लब ने लालू क्लब को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अलमीर क्लब के कप्तान मोनिस सिद्दीकी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए लालू क्लब के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 73 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से संजू ने तीन, प्रशांत ने 10, रोहित शर्मा ने 21, रोहित भूरा ने सात, सुधाकर ने नौ, सचिन ने पांच और फरदीन ने आठ रन बनाए।
विज्ञापन

वहीं अलमीर क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजीम, अमन, शाहिल बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 74 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी अलमीर क्लब के खिलाड़ियों ने धुंआधार पारी खेलते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें चंदू ने छह, शादाब ने आठ, अमन ने 26, कैफ ने सात, लालू ने 16, शाहिल ने छह रन मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लालू क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजू ने दो और रोहित शर्मा, फरदीन ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार अलमीर क्लब को पांच विकेट से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन पर अमन सक्सेना को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर विशाल ठाकुर, मंयक जैन, रिजवान मलिक, इकरार अहमद, वसीम कुरैशी, जीतू सैनी, समीर कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed