{"_id":"69fce0eb310e90d9ad0e7707","slug":"allegations-of-molestation-against-young-woman-case-registered-against-father-son-duo-badaun-news-c-123-1-sbly1006-163305-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवती से छेड़खानी का आरोप, आरोपी पिता-पुत्र पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवती से छेड़खानी का आरोप, आरोपी पिता-पुत्र पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या चार में एक किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरु कर दी है।
नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे घर से बकरी ढूंढने के लिए मोहल्ले के पास खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि रास्ते में शिवम ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
आरोप है कि बाद में शिकायत करने पर आरोपी का पिता प्रमोद गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद