{"_id":"654544b2213fd925450e0519","slug":"allegations-of-illegal-extortion-were-leveled-in-front-of-the-team-that-arrived-to-investigate-badaun-news-c-123-1-bdn1005-7349-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जांच करने पहुंची टीम के सामने ही लगे अवैध वसूली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जांच करने पहुंची टीम के सामने ही लगे अवैध वसूली के आरोप
विज्ञापन
ककराला सीएचसी पर अव्यवस्थाओं की जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ। संवाद
ककराला। फार्मासिस्ट के अवैध वसूली और मरीजों से अभद्र व्यवहार करने के आरोपों की जांच करने के लिए शुक्रवार को एसीएमओ टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। जांच के दौरान शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया गया। टीम के सामने ही सभासदों के साथ ही मरीजों ने अवैध उगाही के आरोप फार्मासिस्ट पर जड़ दिए।
सीएचसी पर तैनात एक फार्मासिस्ट की शिकायत नगर के लोगो ने विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर की थी। आरोप है कि गत दिनों सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष इंतखाब सकलैनी से भी फार्मासिस्ट ने अभद्र व्यवहार किया था। इसकी शिकायत उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से की थी। आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. सनोज कुमार और जिला प्रोग्राम मैनेजर कमलेश कुमार सीएचसी पहुंचे।
जांच टीम आने की सूचना पर कई सभासद और पालिकाध्यक्ष भी पहुंच गए। शिकायतकर्ताओं से टीम ने आरोपों के संबंध में बात की। इस बीच मरीजों को होने वाली असुविधाओं को लेकर उनकी अधिकारियों से तीखी बहस हुई। इसके बाद एसीएमओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्य जैनुल आबिदीन खां, आमिर खा, अमित अग्रवाल, जुनैद, रिहान, सलीम खान, कमाल खान, तौसीफ खां, राजा, आदि मौजूद रहे।