{"_id":"69baf45657bd9938ac0a7ba7","slug":"allegations-of-encroachment-on-school-property-and-tampering-with-documents-badaun-news-c-123-1-sbly1018-159639-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूल पर कब्जे और दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूल पर कब्जे और दस्तावेजों में हेराफेरी करने का आरोप
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिशन इंग्लिश हाईस्कूल की प्रधानाचार्या रीतिका वैलिंगटन ने स्कूल पर कब्जे और दस्तावेजों में हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है। रीतिका के अनुसार, कोविड काल के दौरान स्कूल की आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने शोभा फ्रांसिस नाम की महिला से सहयोग लिया था। आरोप है कि शोभा ने धोखे से नोटरी एग्रीमेंट की अवधि एक वर्ष के बजाय पांच वर्ष करवा ली।
धीरे-धीरे शोभा फ्रांसिस ने स्कूल के कमरों पर कब्जा कर लिया। फिर खुद को प्रबंधक घोषित कर शिक्षकों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने बोर्ड परीक्षा के छात्रों का पंजीकरण किसी अन्य स्कूल में करा दिया और रीतिका को प्रधानाचार्या पद से निष्कासित करने की कोशिश की।
रीतिका का दावा है कि उनके नाना ने 1975 में स्थापित इस स्कूल को हड़पने के लिए फर्जी शपथ पत्र और कूट रचित दस्तावेज तैयार किए गए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।