{"_id":"66749f2bcf35ecdb18056354","slug":"alaapurs-councilors-submitted-a-memorandum-against-the-panchayat-president-badaun-news-c-123-1-sbly1001-120920-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलापुर के सभासदों ने पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलापुर के सभासदों ने पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ दिया ज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पंचायत सभासदों ने पंचायत अध्यक्ष हुमा बी व उनके पति और ईओ पर अवैध ढंग से बोर्ड की बैठक बुलाने और फर्जी हस्ताक्षर से कार्य करवाने का आरोप लगाया। इसको लेकर चार सभासद और एक सभासदों के पति एडीएम से मिले और शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही सभासदों ने नगर विकास विभाग के सचिव को पत्र भेजकर शिकायत की है।
हेमंत, जगवीर, रीतेश, अल्ताफ और सभासद पति प्रेम सिंह यादव समेत एक अन्य व्यक्ति के साथ एडीएम से मुलाकात की। आरोप लगाया कि नगर पंचायत में जो कार्य हुए हैं। उनमें भ्रष्टाचार व्याप्त है। सभासदों को धमकी और प्रलोभन देकर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का दबाव बनाया जा रहा है। विवश होकर सभासदों ने बोर्ड बैठक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। कहा कि पंचायत अध्यक्ष के पति प्रशासनिक, आर्थिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं। कई शिलापटों पर पंचायत अध्यक्ष अपने साथ पति का नाम भी अंकित करा रहीं हैं। इनको बदलवाया जाए।
बोर्ड की बैठक में नियमानुसार निर्वाचित सदस्य को आना चाहिए, लेकिन उनके स्थान पर उनके प्रतिनिधि आते हैं, जिनको रोका गया था। इसी को लेकर शिकायत की गई होगी।- हुमा बी, पंचायत अध्यक्ष अलापुर