फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ajit Singh Yadav made the district president of Congress

Budaun News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए अजीत सिंह यादव

Fri, 21 Mar 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ajit Singh Yadav made the district president of Congress
अजीत सिंह यादव - फोटो : अजीत सिंह यादव
बदायूं। जिले में समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन व भूख हड़ताल कर प्रशासन को हिला देने वाले अजीत सिंह यादव को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी ओमकार सिंह निभाते आ रहे थे। इसी तरह नगर अध्यक्ष असरार अहमद के स्थान पर मुन्नालाल सागर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


अजीत सिंह यादव मूल रूप से सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर के रहने वाले हैं। संविधान और मुल्क को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी की केंद्रीय भूमिका को स्वीकार करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। 2023 में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव व बरेली जनपद का प्रभार का दायित्व मिला।
विज्ञापन

कांग्रेस के बैनर तले जनमुद्दों पर लगातार संघर्ष किया। ककराला कस्बे में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस के बैनर तले 55 दिन तक दिनरात अनिश्चितकालीन धरना दिया। इसको व्यापक जन समर्थन हासिल हुआ। ककराला और आसपास के पचास से अधिक ग्रामों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में धरने पर जनता की भागीदारी रही। धरने के दौरान कई बड़ी जनसभाएं हुईं, जिनमें लगभग 10 हजार लोगों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत यादव का कहना है कि उनको जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। पूरी जिम्मेदारी व पार्टी हित में काम करूंगा। कांग्रेस पार्टी का पिछड़े-दलित वर्गों व अल्पसंख्यक समुदाय में जनाधार बढ़ेगा और इन समुदायों में नेतृत्व विकसित होगा। 2026 के पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी मजबूती से उभरेगी। जनपद में कांग्रेस को अग्रगति मिलेगी और 2027 के विधानसभा सभा चुनावों में जनपद के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed