Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   AI training given to students in ITI

Budaun News: आईटीआई में विद्यार्थियों को दी एआई की ट्रेनिंग

Wed, 18 Nov 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
AI training given to students in ITI
बदायूं के सालारपुर में ​स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एआई प्रज्ञा पहल के
बदायूं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को एआई प्रज्ञा पहल के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। आईबीएम स्किलबिल्ड के इंप्लीमेंटेशन पार्टनर (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) की ओर से आयोजित इस निशुल्क कार्यक्रम के पहले दिन 300 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणाओं, उसके व्यावहारिक उपयोग और बदलती तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में किस तरह किया जा रहा है। इसके साथ ही भविष्य में एआई से जुड़ी रोजगार की संभावनाओं और जरूरी डिजिटल कौशल के बारे में भी समझाया गया।
विज्ञापन

इंटरेक्टिव और प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को एआई को वास्तविक जीवन की समस्याओं से जोड़कर समझने का अवसर मिला। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय और संकाय सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी बदलाव तेजी से हो रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को नई तकनीकों का ज्ञान देना जरूरी है। इससे उन्हें आगे रोजगार और नवाचार के नए अवसरों को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed