{"_id":"682a315c3f5d54b22f06c257","slug":"ahmedganj-star-defeated-bhilaulia-lines-by-five-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1006-139628-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अहमदगंज स्टार ने भिलौलिया लाइंस को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अहमदगंज स्टार ने भिलौलिया लाइंस को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
सुमनेश यादव को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती संक्रामक बीमारियों के मरीज। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को भिलौलिया लाइंस और अहमदगंज स्टार टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें अहमदगंज स्टार ने भिलौलिया लाइंस को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भिलौलिया लाइंस टीम ने मात्र 70 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम के हरि सिंह तीन, समीर दो, धीरेंद्र छह और सत्यदेव ने सात और विकास ने 14 रन बनाए। अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाज सुमनेश यादव ने पांच और केशव और राजकिशोर ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में 71 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी अहमदगंज स्टार की टीम की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने शुरू से ही धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में ही अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम के सुमनेश ने 18, सचिन ने 17, सुधांशु और सचिन ने 10-10 रन का योगदान दिया।
भिलौलिया लाइंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सत्यदेव ने तीन, समीर और धीरेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार अहमदगंज स्टार को पांच विकेट से विजयी घोषित किया गया। सुमनेश यादव को पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, पुलकित गुप्ता, सुमित गुप्ता, ओम वार्ष्णेय, योगेश, समोद पुरी, शनि पुरी, गोपाल, राजा वार्ष्णेय, भूरे सैफी, इसरार खां, उमाकांत पुरी, गोपालपुरी, निशु पुरी, सौरभ पुरी आदि मौजूद रहे।