फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ahilyabai's invaluable contribution in religious, cultural and social field

Budaun News: धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में अहिल्याबाई का अमूल्य योगदान

Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai's invaluable contribution in religious, cultural and social field
शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
बदायूं। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी पर भाजपा कार्यालय में पुरस्कार वितरण किया। इसमें उनके जीवन पर आधारित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

शहर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि लोकमाता ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा उन्होंने न्याय प्रिय शासन चलाया है। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अमिता उपाध्याय, बुधपाल सिंह, एमपी सिंह राजपूत, दीपमाला गोयल, मनोज कृष्ण गुप्ता, किशन चंद्र शर्मा, सुखदेव राठौर, नेकपाल कश्यप आदि थे।
विज्ञापन

---------
यह बच्चे हुए पुरस्कृत ऑनलाइन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मोहिनी प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और वैष्णवी चौहान तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में श्रेयांश पाठक प्रथम, नेत्रपाल द्वितीय और देव जोशी तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को 1500, द्वितीय को 1000 व तृतीय को 500 रुपये नकद और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
लोथर गांव में किया गया अहिल्याबाई को याद
उघैती। सहसवान विकास खंड की ग्राम पंचायत लोथर में शनिवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ अहिल्याबाई की जयंती मनाई गई। ग्राम प्रधान श्रीपाल पाल ने अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वीरपाल पाल, जयवीर डीलर, महेश पाल आदि थे।
---------



वह शासक नहीं, विचारक थीं
दबतोरी। परसिया गांव में लोकमाता की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, बिसौली भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, पूर्व फौजी अरविंद सिंह उर्फ बब्बू और पाल समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर सुरेश पाल, रूम सिंह, पिंटू पाल आदि थे-






अहिल्या बाई ने दिया न्याय प्रिय शासन
सिलहरी। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन किया। उन्होंने समाज सुधार के लिए काम किया। आज हमारे देश मेें रक्षा क्षेत्र में महिलाएं बढ़चढ़कर सामने आ रही हैं। कार्यकारिणी सदस्य रचना शंखधार ने उनके जीवन के सारांश सुनाए। ब्लाक प्रमुख विचित्रा देवी ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। संचालन एनडी खान, प्रधान सहायक द्वारा किया गया।

----


आवास योजना की दी चाभी
रुदायन। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती एवं अन्य अतिथियों ने आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी सौंपी। इस मौके पर मोनिका सक्सेना ने कहा कि अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व को अपने जीवन में उतारने से देश का कल्याण होगा। साथ ही उत्कृष्ट सेवा के लिए नगर पंचायत की महिला सफाई कर्मी मुन्नी देवी को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
---



लोक माता के जीवन पर प्रकाश डाला
सहसवान। पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयाजित कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने अहिल्याबाई के जीवन और कार्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सलोनी पाठक शुचि, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन शर्मा आदि थे।
----

महिला सशक्तिकरण के लिए बुलंद की आवाज
बदायूं। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक विचा-गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा की अहिल्याबाई ने मालवा की महारानी के रूप में अपने धर्म के संदेश और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया व महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज बुलंद की। दातागंज विधानसभा प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वह भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक थीं। इस मौके पर शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, सहसवान विधायक बृजेश यादव, जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दादा, सुनीता पाल, फकरे अहमद, योगेंद्र सिंह पाल, डॉ. अर्जुन सिंह पाल आदि मौजूद रहे।

------------

शोभायात्रा निकाली और जयकारे लगाए

बदायूं। पाल समाज कल्याण सेवा समिति ने शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा डीएम रोड से होते हुए पाल नगर, कचहरी तिराहा, लावला चौक आदि स्थानों से होकर गुजरी। शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विमल कुमार पाल ने किया। उन्होंने कहा की लोकमाता ने समाज और महिलाओं पर अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर दिया। वहीं पाल समाज के लोगों ने बिजनौर-बदायूं हाइवे पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलैंद्र शर्मा, पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर, सभासद अजीत सिंह गूर्जर, डीपी वघेल, आदित्य माहेश्वरी, तेज प्रताप सिंह आदि थे। संवाद

-----
धर्मनिरपेक्षता की पक्षधर थीं अहिल्याबाई

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को गांव ओहरामई में राजमाता की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजमाता धर्मनिरपेक्षता की पक्षधर थीं। वह धार्मिक थीं लेकिन सांप्रदायिकता के विरुद्ध थीं। कहा जातीय जनगणना और आरक्षण की सीमा हटाए बिना पाल समाज को हक़ नहीं मिल सकता। इस मौके पर अवधेश पाल, विनोद पाल , ब्रह्पाल, पाल, नरेश पाल, राजपाल, नेकपाल, सुरेंद्र पाल, चंद्रपाल सिंह पाल, जगदीश पाल , मोहित पाल आदि मौजूद रहे।

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

शहर में निकाली गई अहिल्याबाई होलकर शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed