{"_id":"1972dc0fff02fd7b1c6afcfc12231f87","slug":"agrikand-burnt-two-houses-one-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रिकांड में दो घर जले, एक लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रिकांड में दो घर जले, एक लाख की क्षति
Sahaswan
Updated Wed, 13 May 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
अचानक उठी चिंगारी से तहसील क्षेत्र के गांव लोहरपुरा में दो घरों में भारी नुकसान हुआ है। आधा दर्जन से अधिक भूसे से भरी बुर्जियां भी जल गईं। इस अगिनकांड में एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
घटना मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव लोहरपुरा की है। गांव निवासी चंद्रमोहन के मकान में अचानक कहीं से चिंगारी आ गिरी और देखते ही देखते तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। चंद्रमोहन के घर से उठती लपटों को देखकर ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने वीरेंद्र के मकान को भी अपने आगोश में ले लिया और दोनों मकानों में रखी नगदी, जेवर, कपड़ा, गेहूं आदि जलकर राख हो गया। वहीं इन घरों के पास ही लगी आधा दर्जन से अधिक भूसे की बुर्जियां भी जलकर राख हो गईं। दोनों घरों में हुई तबाही को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनकी महिलाएं, बच्चे खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं। दूसरी तरफ भूसे की बुर्जियां जल जाने से किसानों के सामने पशुओं के चारे का भारी संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र पर तैनात हल्का लेखपाल और कानूनगो ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन