फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Agriculture Department claims... only two to three percent of the crop is damaged

Budaun News: कृषि विभाग का दावा... दो से तीन प्रतिशत ही खराब हुई फसल

Fri, 24 Mar 2023 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department claims... only two to three percent of the crop is damaged
बदायूं। पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से काफी किसानों की फसलें खराब हो गई। किसानों ने अधिकारियों से मुआवजे की गुहार लगाई थी। इसके बाद कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें सर्वे कर रही हैं। वहीं बीमा कंपनी ने भी अलग से सर्वे करा रही है। कृषि विभाग ने दावा किया है कि जिले में दो से तीन प्रतिशत ही गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है, जोकि मुआवजे की श्रेणी में नहीं आता है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की काफी हद तक फसल खराब हो गई है। किसानों ने मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। इसके बाद राजस्व और कृषि विभाग ने मिलकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। कृषि अधिकारी डीके सिंह के अनुसार अब तक सर्वे में दो से तीन प्रतिशत ही गेहूं की फसल खराब मिली है। जो मुआवजे वाली श्रेणी में नहीं आती है।
विज्ञापन

इधर, बीमा कंपनी पर भी लगातार शिकायतें पहुंच रही है। बीमा कंपनी के कर्मचारी अलग से सर्वे कर रहे हैं। बीमा कंपनी के अधिकारी के मुताबिक उम्मीद है कि जल्द ही सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। इससे किसानों को जल्द से जल्द खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 किसान और बढ़े
- बीमा कंपनी के पास बुधवार शाम तक 184 किसानों ने अपनी फसल खराब होने की बात कही थी। बीमा कंपनी इन किसानों की खराब फसल का सर्वे पहले करा रही है। जिन्होंने पहले शिकायत की। इसी क्रम में लगातार सर्वे आगे बढ़ रहा है। वहीं बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 56 किसानों ने और अपनी फसल खराब होने की जानकारी दी है।


- पिछले दिनों हुई बारिश में किसानों की कुछ हद तक फसलें खराब हुई हैं। किसानों ने इसके बारे में जानकारी दी थी। कृषि और राजस्व विभाग मिलकर सर्वे का काम कर रहे हैं। सर्वे पूरा होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। - राकेश कुमार पटेल, एडीएम एफआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed