फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Agents mobilized against the security guard of the market

Budaun News: मंडी के सुरक्षा गार्ड के विरोध में आढ़ती लामबंद

Sat, 23 Sep 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Agents mobilized against the security guard of the market
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बुधवार रात सुरक्षा गार्ड और आढ़ती चंदन वार्ष्णेय के बीच हाथापाई के मामले में दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद शुक्रवार को गल्ला व्यापारी लामबंद हो गए। उन्होंने आढ़ती की जानमाल काे खतरा बताते हुए सचिव अरविंद को घटनाक्रम से अवगत कराया। सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर गल्ला व्यापारियों ने शनिवार से हड़ताल का अल्टीमेटम भी दे दिया है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता की मौजूदगी में गल्ला व्यापारियों की बैठक में सुरक्षा गार्ड प्रेम सिंह की भूमिका पर सवाल उठाया गया। आढ़ती चंदन वार्ष्णेय ने व्यापारी नेताओं को बताया कि सुरक्षा गार्ड ने उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद आरोपी लाइसेंसी बंदूक लेकर उनकी ओर दौड़ पड़ा, लेकिन आढ़तियों के हस्तक्षेप से वह खिसक गया। बैठक के बाद आढ़तियों ने मंडी सचिव को अवगत कराया।
विज्ञापन

सचिव से वार्ता कर लौटे गल्ला व्यापारियों में रतन जिंदल ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। सुरक्षा गार्ड का व्यवहार ठीक नहीं है। चंदन की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। आढ़ती से हाथापाई के आरोपी सुरक्षा गार्ड के खिलाफ अफसर ठोस कदम नहीं उठाते हैं तो शनिवार से मंडी में कामबंद हड़ताल शुरू कर देंगे। बता दें कि घटना के बाद सुरक्षा गार्ड प्रेम सिंह की ओर से भी कोतवाली पुलिस को आढ़ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर सौंप दी गई थी। इसे लेकर शुक्रवार पूरे दिन पसोपेश का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले सचिव- जांच होने तक गार्ड को ड्यूटी से हटाया
सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। दोनों के बीच हाथापाई की असल वजह क्या रही, इसकी वह मंडी कर्मियों से व्यक्तिगत रूप में जांच करा रहे हैं। जांच पूरी होने तक सुरक्षा गार्ड प्रेम सिंह को ड्यूटी से हटा दिया गया है। गल्ला व्यापारियों को भी इस फैसले से अवगत करा दिया है। गल्ला व्यापारियों को जांच पूरी होने तक इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article