Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After worshipping the nine forms of the Goddess, the fast was completed.

Budaun News: देवी के नौ स्वरूपों की पूजा के बाद किया व्रत पारायण

Thu, 02 Oct 2025 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
After worshipping the nine forms of the Goddess, the fast was completed.
रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद
बदायूं। जिलेभर में चल रहे नवरात्र महोत्सव का बुधवार को हवन-पूजन व कन्याभोज के साथ ही व्रत का पारायण हो गया। शहर के नगला मंदिर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर में नगला देवी मंदिर पर कन्या भोज का आयोजन हुआ। अन्य मंदिरों में भी नवरात्र के समापन पर धूमधाम रही। जगह-जगह हवन-पूजन से वातावरण महक उठा। नवरात्र का पूरा व्रत रखने वाले महिला और पुरुषों ने व्रत पारायण किया। कचहरी रोड के देवी मंदिर पर भी विशेष आयोजन और कन्या भोज हुआ। घर-घर शक्तिरूपा देवी की आरती उतारकर विदाई देकर कन्या पूजन किया गया। बिरुआबाड़ी मंदिर में श्रीश्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी की ओर से महोत्सव में हवन पूजन को कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात डांडिया नृत्य में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर अनुज, मुकेश, सावन अंकित, सौरभ आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


----------
कन्या भोज कराया
उसावां। नौ दिनों तक मां भगवती का व्रत रखने वाले भक्तों ने नवरात्रों के अंतिम दिन कन्या पूजन कर व्रत का परायण किया। सुबह से ही कस्बे के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर पहुंच कर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश सैनी ने विधि पूर्वक पूजन कराया। इसके बाद घरों में मां भगवती का पूजन करने के उपरांत कन्या पूजन कर कन्याओं-बरुआ को खीर, पूड़ी व सब्जी का भोजन कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


फोटो- 23
हिगलाल माता का हुआ जागरण
रेहड़िया। श्री शक्तिपीठ हिंगलाज माता रानी के मंदिर पर माता रानी का जागरण हुआ। दर्शकों ने भजन गायकों पर पुष्प वर्षा की। मंदिर के महंत सीताराम गुप्ता ने मंदिर का महत्व बताया। इस मौके पर दीनदयाल, राधेश्याम, बंटू वार्ष्णेय, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
----------


रिसौली व लक्ष्मीपुर में निकाली गई शोभायात्रा
फोटो-24,31
रिसौली/दबतोरी।। नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में रिसौली में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। ग्राम देवी स्थल से सती मठ, नागा बाबा पश्चिम मंदिर, इंद्र मुनि व बादशाह मंदिर होते हुए शोभायात्रा का समापन हुआ। मां दुर्गा, राम दरबार, काली अखाड़ा, सरस्वती मां, गणेश, शंकर-पार्वती की झांकियां सराही गई। शोभायात्रा में धर्मेंद्र सिंह, सोनू सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुमित सिंह, गोविंद सिंह, गजेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
दबतोरी के ग्राम लक्ष्मीपुर में शोभायात्रा निकाली गई। गांव के ब्रह्मा विष्णु महेश मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई निकाली गई। गांव में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। झांकियां और नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। शिव पार्वती की झांकी को सर्वाधिक सराहा गया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सालिक राम, राजकुमार पाल, ताराचंद, वीरेंद्र मौर्य, जयंतवीर, हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

-------

दशहरा पूजन आज
बदायूं। बृहस्पतिवार को होने वाले दशहरा पूजन की तैयारी शुरू कर दी। लोग इस मौके पर शस्त्र पूजन करते हैं। क्षत्रिय समाज ने इसके लिए जिले भर में कार्यक्रम तय किए हैं। दशहरा पर नीलकंठ के दर्शन को शुभ माना जाता है। व्यवसायी भी अपनी-अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पूजन की तैयारी में लग गए हैं। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

रेहड़िया में माता रानी के जागरण में शामिल श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed