फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After three days of marriage bride was brutalized husband first beat with stick then fired with hot tongs hospitalized

बदायूं: शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन से हैवानियत, पति ने पहले डंडे से पीटा फिर गर्म चिमटे से दागा, अस्पताल में भर्ती 

Fri, 25 Jun 2021 09:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 09:35 PM IST
सार

रस्म के मुताबिक 23 जून को विवाहिता को अपने मायके आना था, लेकिन उसका पति विवाहिता को लेकर नहीं गया। 24 जून को दोपहर दो बजे पति किसी बात को लेकर गुस्सा हुआ और विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की और गर्म चिमटे से दागा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन
After three days of marriage bride was brutalized husband first beat with stick then fired with hot tongs hospitalized
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर इलाके में शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन के साथ हैवानियत की गई। कुछ बातों से पति इतना खफा हो गया कि उसने पत्नी को पहले डंडे से पीटा, फिर गर्म चिमटे से शरीर को कई जगह दागा। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


दुल्हन के पिता ने पति और सास समेत परिवार के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवविवाहिता सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पांच दिन पहले 21 जून को जरीफनगर थाना क्षेत्र में उसकी शादी हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के दूसरे दिन ही पति, सास समेत परिवार के अन्य लोगों ने दहेज को लेकर ताना मारा। उससे एक बाइक और एक लाख रुपये अपने मायके वालों से लाने को कहा। जब उसने इनकार किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


रस्म के मुताबिक 23 जून को विवाहिता को अपने मायके आना था, लेकिन उसका पति विवाहिता को लेकर नहीं गया। 24 जून को दोपहर दो बजे पति किसी बात को लेकर गुस्सा हुआ और विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की और गर्म चिमटे से दागा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ऐसी चर्चा है कि पति को उस पर शक था। सूचना पर मायके वाले विवाहिता के घर पहुंच गए। जब उन्होंने विवाहिता की आपबीती सुनी तो दंग रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता को थाने ले गए, जहां उन्होंने पति, सास, दो जेठ, देवर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। मायके वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


नवविवाहिता के पिता की ओर से रिपोर्ट कराई गई है कि पति व ससुराल के लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा है और चिमटे से घाव दिए हैं। दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। घटना को लेकर कई और तरह की चर्चा भी हैं। मेडिकल परीक्षण व पीड़िता के बयान के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी से घटना की सही वजह पता लगेगी।- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed