{"_id":"67bb627f563ab27156025e19","slug":"after-postmortem-both-the-bodies-reached-the-village-causing-chaos-badaun-news-c-123-1-sbly1035-134738-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचे, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचे, मचा कोहराम
विज्ञापन
हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौत के बाद उदल सिंह के घर पर जुटे लोग। स्रोत- जागरुक ग्रामीण
- फोटो : पशु व्यापारी का हत्यारोपी तांत्रिक मुन्नालाल।
उझानी। वितरोई रेल फाटक के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुग्गी सवार सब्जी विक्रेता समेत किशोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की थी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर हटाने की बजाय डंडे फटकारने शुरू कर दिए। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को दोनों शव गांव पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया।
ज्योरापारवाला गांव में सब्जी विक्रेता ऊदल सिंह और पड़ोस के गांव बगुला नगला में सचिन का शव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बगुला नगला के पिंटू ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर जुटे तो दो-तीन युवकों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया था। उसी दौरान मौके पर पहुंचे मुजरिया थाने के पुलिस कर्मियों ने सड़क पर जुटे ग्रामीणों से जानकारी करने की बजाय हटाने के लिए डंडे फटकारने शुरू कर दिए। दो युवकों को पुलिस कर्मी जबरन थाने भी ले गए, जिन्हें देर रात छोड़ गया।
सांत्वना देने पहुंचे मौर्य-शाक्य समाज से जुड़े नेता
हादसे की जानकारी होने पर मौर्य-शाक्य समाज के नेता मुकेशचंद्र मौर्य गांव पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पुलिस को डंडे फटकारने के बजाय ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करनी चाहिए थी। भाजपा नेता ममता शाक्य ने हादसे में सब्जी विक्रेता समेत किशोर की मौत पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार रात करीब सात बजे तेज रफ्तार पिकअप ने बुग्गी को रौंद दिया था। बुग्गी सवार ऊदल सिंह और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक सचिन के ताऊ बुग्गी चालक थान सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौत के बाद उदल सिंह के घर पर जुटे लोग। स्रोत- जागरुक ग्रामीण- फोटो : पशु व्यापारी का हत्यारोपी तांत्रिक मुन्नालाल।