फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After being released on bail, Pannalal had become the enemy of Anita's life.

Budaun News: जमानत पर छूटने के बाद अनीता की जान का दुश्मन बन गया था पन्नालाल

Fri, 24 May 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 24 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
After being released on bail, Pannalal had become the enemy of Anita's life.
बदायूं। बेरहम पन्नालाल जमानत पर छूटने के बाद अनीता की जान का दुश्मन बन गया था। कई बार उस पर फैसला करने का दबाव बनाया, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ भी कर चुका था। तब थक हारकर अनीता ने महिला आयोग को पत्र भेजा था। पुलिस ने महिला आयोग के आदेश पर पन्नालाल के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की। उसमें भी पन्नालाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन

बेटे की चाहत में पति ने जब हंसिया से अनीता का पेट फाड़ा तो वह जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगी। परिवार वाले उसे दिल्ली ले गए थे। इसके दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी पन्नालाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वह करीब दो साल तक जेल में बंद रहा था। 21 मार्च 2023 को उसे जमानत मिली।
विज्ञापन

जब वह जेल से छूटकर घर आया तो उसने अनीता पर फिर से जुल्म ढाना शुरू कर दिए। कई बार उसने अनीता को रास्ते में घेरा। नौ मई 2023 को अनीता न्यायालय जा रही थी, तब उसके साथ मारपीट की। मुकदमे में फैसला करने को दबाव बनाया। जान से मारने की धमकी भी दी थी। 17 दिसंबर 2023 को पन्नालाल अपने पिता नंदराम के साथ घर में घुस आया था। घर में तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट की थी। अनीता ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी। उसके बाद पुलिस ने 30 दिसंबर 2023 को पन्नालाल और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दिल्ली में आठ माह तक चला अनीता का उपचार
अनीता के मायके वालों ने काफी सहयोग किया था। मायके वाले ही उसे दिल्ली ले गए थे। हमले के चार-पांच दिन बाद उसका ऑपरेशन हुआ था। तब उसका मरा हुआ बेटा पैदा हुआ था। इसके बाद करीब आठ माह तक अनीता का उपचार चला। तब कहीं अनीता ठीक हुई और अपने घर लौटकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed