फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Advocates boycotted the Tehsildar Court of Dataganj.

Budaun News: दातागंज के तहसीलदार न्यायालय का अधिवक्ताओं ने किया बहिष्कार

Sun, 08 Mar 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Advocates boycotted the Tehsildar Court of Dataganj.
दातागंज। तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करते हुए अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे दिन भर काम प्रभावित रहा। तहसील में काम से आए लोग बैरंग हुए।
विज्ञापन


दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसील दातागंज की शुक्रवार को हुई आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि शनिवार को तहसीलदार न्यायालय दातागंज में कोई अधिवक्ता न्यायालय का कार्य नहीं करेगा। उसी क्रम में तहसील में कार्यरत अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय दातागंज में कोई न्यायिक कार्य नहीं किया, जिससे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सचिव संतोष यादव ने इस आशय का पत्र तहसीलदार न्यायालय सहित जिलाधिकारी बदायूं व उप जिलाधिकारी दातागंज भेजा है। तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि सोमवार को उप जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे। उसके बाद अधिवक्ता साथियों से विचार विमर्श के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed