फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Advocate dies in road accident

Budaun News: सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत

Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies in road accident
बिसौली। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश कुमार (50 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में बुधवार को मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ता संघ, न्यायालय परिसर और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

राकेश कुमार पुत्र सूरजपाल निवासी चंदपुरा अपने साथी अधिवक्ता विवेक यादव की माता के दाह संस्कार में शामिल होने कुआडांडा जा रहे थे। बताया जाता है कि वह रास्ते में अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आसफपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी शुष्मा, पुत्र विशाल, अंकित एवं पुत्री आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर शव जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed