फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Adulteration in Tirupati's Laddus hurts faith

Budaun News: तिरुपति के लड्डुओं में मिलावट से आस्था को पहुंची चोट

Sun, 22 Sep 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Adulteration in Tirupati's Laddus hurts faith
बदायूं क्लब में नमो प्रदर्शनी का उद्घाटन करते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी। संवाद
बदायूं। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद स्वरूप दिए जाने वाले लड्डुओं में मिलावट कर हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने बदायूं दौरे के दौरान कहा कि इस काम में जो भी शामिल होगा उसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने बदायूं क्लब में नमो प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। पिछली बार 11 करोड़ से ज्यादा सदस्य बने थे। छह साल के बाद पुन: सदस्यता अभियान चला रहे हैं। बोले, भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी पार्टी चलाती है, बाकी सब लोकतंत्र बचाने की बात कहते हैं, लेकिन उनकी पार्टी में कोई लोकतंत्र नहीं है।
विज्ञापन


बोले, पूर्व मेें जब सरकार थी, तब भी उन्होंने लोकतंत्र का गलत उपयोग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की पार्टी है, जबकि दूसरी पार्टी परिवारवाद की। नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर कहा- विपक्ष हताश है। इसकी वजह से उसकी भाषा हल्की हो जाती है। उसका जवाब योगी आदित्यनाथ और बाकी लोग दे रहे हैं। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस तरह से भाषा का उपयोग किया गया उसका भी जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




70 साल से अटके कार्य मोदी सरकार में हुए पूरे

बदायूं। भाजपा कार्यालय के चल रहे सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि भाजपा ने 2014 के संकल्प पत्र में जो भी वायदे किए थे, उन सभी को पूरा किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल केंद्र सरकार चली, जिसमें अनेक ऐसे कठोर निर्णय हुए जो 70 सालों से अटके पड़े थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान नए-नए कार्यकर्ताओं का निर्माण करेगा। जिले में छह लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है, अब तक 71,336 सदस्य बना दिए गए हैं।


जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद के कार्यकर्ता परिश्रमी और अनुभवी हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed