{"_id":"67a4f8ee8a097af86f02b509","slug":"adopted-30-tb-patients-presented-them-with-nutrition-packets-badaun-news-c-123-1-sbly1018-133939-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: टीबी के 30 मरीजों को लिया गोद, भेंट की पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: टीबी के 30 मरीजों को लिया गोद, भेंट की पोषण पोटली
विज्ञापन
कार्यक्रम में पोष्ज्ञण पोटली भेंट करते क्षयरोग अधिकारी डॉ.विनेश कुमार। स्रोत- विभाग
बदायूं। जिला क्षय रोग केंद्र एवं ब्लॉक सलारपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाही फरीदपुर पर मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में टीबी के मरीजों को गोद लेने का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान टीबी के 30 मरीजों को गोद लिया गया। जौहरी नर्सिंग होम एंड जौहरी ब्लड बैंक द्वारा 15 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाही फरीदपुर के चिकित्साधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा भी 15 मरीजों को गोद लिया गया। गोद लिए गए सभी मरीजों को पोषण पोटली उपलब्ध कराई गई। उनका इलाज पूर्ण होने तक उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जिम्मेदारी भी ली गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया गया कि सभी मरीज समय से छह माह तक इलाज लेने पर पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि 24 मार्च तक 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें ऐसे लोगों को चिह्नित करना है। इस मौके पर डॉ. अभिनव सिंह, चंचल सिंह, एसीएमओ डॉ. जावेद हुसैन, डॉ. सनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।