फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Admissions in secondary schools will be done till August 5, online registration mandatory

Budaun News: पांच अगस्त तक होंगे माध्यमिक विद्यालयों में दाखिले, ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Admissions in secondary schools will be done till August 5, online registration mandatory
बदायूं। जिले के 300 माध्यमिक विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में दाखिले होंगे। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण को लेकर मनमानी नहीं चलेगी। परिषद ने शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश से लेकर पंजीकरण की समय सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत पांच अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने डीआईओएस को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों ने 10वीं में कंपार्टमेंट की परीक्षा दी है। उनका पंजीकरण 20 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यार्थी को पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे। वहीं इस शुल्क को प्रधानाचार्य को 25 अगस्त तक कोषागार में जमा करना होगा। उसके बाद में पंजीकृत विद्यार्थियों के आवेदनों की जांच 26 अगस्त से 5 सितंबर के बीच में होगी। जांच के बाद संशोधन होने पर 6 सितंबर से 20 सितंबर तक आवेदनों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। फिर 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में इसकी हार्ड कॉपी जमा करनी होगी। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि इसको लेकर सभी प्रधानाचार्याें को जानकारी दी जा रही है ताकि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 300 माध्यमिक विद्यालय हैं। इन सभी में दाखिले की प्रक्रिया तो अप्रैल में ही शुरू हो गई थी लेकिन हाईस्कूल की मार्कशीट अब आई हैं। 9वीं व 11वीं के बच्चों के लिए अवसर अब है। वे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण कराएं तभी दाखिला हो सकेगा। डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed